February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दोहरे हत्याकाण्ड में तीन कातिल गिरफ्तार

काशीपुर(उद संवाददाता)। चाकूबाजी की घटना में हुई दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। बता दे कि बीते गुरुवार को आईटीआई थाना क्षेत्र में कुंडेश्वरी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने मामूली बात पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। इस दौरान धारदार हथियारों से लैस आधा दर्जन दबंगों ने आकाश व अजय नामक दो युवकों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करते हुए उन्हें गंभीर रूप से लहुलुहान कर दिया। घायलों में आकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि अजय को बेहद नाजुक हालत में उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बीते दिवस उपचार के दौरान जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए अजय ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ धारा 323,504, 307, 302 के अलावा 34 आईपीसी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टिसी के निर्देश पर खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पटाक्षेप किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *