February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आधुनिक भारत स्व- राजीव गांधी की देनःअनुग्रह नारायण सिंह

देहरादून। राजधानी दून में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधीकी जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्व- राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां राजीव भवन में आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने स्व- राजीव गांधी को विकास पुरूष बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शाें को आत्मशात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्व- राजीव ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने कम्प्यूटर युग की शुरूआत की जो देश के युवाओं को अपना भविष्य संवारने के लिये वरदान साबित हुआ है। देश के विकास के लिये किये गये उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेसजनों से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या, महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सहरावत, राष्ट्रीय सचिव व विधायक मंगलौर काजी निजामुद्दीन, विधायक केदारनाथ मनोज रावत, पूर्व काबिना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण व मातबर सिंह कंडारी, पूर्व विधायक राजकुमार,गणेश गोदियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, राजेन्द्र शाह, पछवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, संजय किशोर, सेवादल संगठक राजेश रस्तोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, अशोक वर्मा समेत भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *