February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में रुड़की के दो बाइक सवार छात्रों की मौत

रूड़की। सड़क हादसे में बाइक सवार आईआईटी रुड़की के दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। साथ ही घटना की सूचना आईआईटी प्रशासन और परिजनों को दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे थाना कलियर क्षेत्र में कावड़ पटरी धनोरी उत्तरा टेक कॉलेज के पास एक मोटरसाइकिल साइकिल बुरी तरह दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार दोनों गंभीर घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों उत्तराखंड आई आईटी रुड़की के पीएचडी के छात्र थे। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय शशि गौरव पुत्र शशि भूषण सिन्हा निवासी ग्राम धनामा थाना परवलपुर जिला नालंदा बिहार और 34 वर्षीय कमलेश मीणा पुत्र बाबू लाल मीणा निवासी नीम का थाना राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *