February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

झाड़ियों में छिपे भालू के हमले से श्रमिक गंभीर रूप से घायल

खटीमा। सुरई वन क्षेत्र में बुधवार सुबह लकड़ी काट रहे एक वन निगम के श्रमिक पर भालू ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरई वन क्षेत्र में वन निगम की ओर से लकड़ियों का कटान चल रहा है। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे निगम के श्रमिक जंगल में लकड़ियां काट रहे थे। तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने शत्तिफफार्म निवासी श्रमिक सुरेश हालदार पुत्र सुशांत हालदार पर हमला बोल दिया। इससे उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। दूसरे श्रमिकों के शोर मचाने पर भालू भाग गया। सुरेश के साथ लकड़ी काट रहे निर्मल राय ने बताया कि सुरेश की चीख की सुनकर सभी श्रमिकों ने शोर मचाया तो भालू गया। एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि घायल श्रमिक को खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां से घायल श्रमिक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *