February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फैक्ट्री में भड़की आग,शीशा तोड़ श्रमिक ने बचायी जान

रुद्रपुर। आज प्रातः सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में आग भड़क उठी। इससे कई श्रमिक फैक्ट्री के कमरे में फंस गयें एक श्रमिक ने किसी तरह शीशे तोड़ अपनी जान बचायी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जबकि अन्य श्रमिकों को सकुशल बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से झारखण्ड निवासी हाल निवासी सुभाष कालोनी ट्रांजिट कैंप अर्जुन पुत्र राजकुमार सिडकुल स्थित बल्ब फैक्ट्री में काम करता है। उसने बताया कि आज प्रातः जब वह फैक्ट्री में काम कर रहा था इसी दौरान साथ वाले कमरे में आग भड़क उठी और आग तेजी से बढ़ने लगी। उसका कहना है कि आग लगने से श्रमिकों में हड़कम्प मच गया। जिस कमरे में वह काम कर रहा था उसके मुख्य द्वार पर आग लगी होने के कारण वह बाहर नहीं जा पा रहा था जिस कारण उसने कमरे का शीशा हाथ के तेज प्रहार से तोड़ दिया जिससे उसका हाथ कई जगह से बुरी तरह से कट गया। अर्जुन ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ किसी तरह आग से बचाता हुआ फैक्ट्री से बाहर निकला। साथियों ने गंभीर रूप से घायल अर्जुन को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसके दोनों हाथों में गहरे घाव होने के कारण दो दर्जन से भी अधिक टांके लगाये गये। घटना से फैक्ट्री प्रबंधन में हड़कम्प मच गया। फैक्ट्री श्रमिकों व अधिकारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घायल अर्जुन का चिकित्सालय में उपचार कर उसे छुट्टी दे दी गयी। नुकसान का पता नहीं चल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *