February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की युवाओं से रिकॉर्ड संख्या में 18 वें लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 110वां संस्करण सुना। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज के कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी ने महिला सशक्तिकरण, प्राकृतिक खेती, ड्रोन, वन्यजीव संरक्षण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे कैंपेन “मेरा पहला वोट – देश के लिए” के अंतर्गत पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। आप समस्त प्रदेशवासी भी इस बार लोकतंत्र का पवित्र त्योहार अवश्य मनाएं एवं 18वें लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *