February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसानों से हटाकर कंपनियों को खेती की जिम्मेदारी दी ई तो देश फिर गुलाम होगा : राकेश टिकैत

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने जगद्गुरू आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से उनकी कुशलता पूछी और आशीर्वाद लिया। वहीं, इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत में किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि किसानों को खेती का भाव चाहिए। सरकार अगर इसमें किसान का साथ नहीं देगी तो आंदोलन होगा ही। देश में किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है, ऐसे में सरकार को कृषि को मजबूती देनी ही पड़ेगी। खेती-किसानी को बचाना पड़ेगा। जब गांव के किसानों के हाथ मजबूत होंगे तभी किसान आत्मनिर्भर बन सकेगा। अगर किसानों से हटाकर कंपनियों को खेती की जिम्मेदारी दी ई तो देश फिर गुलाम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *