Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जंगल मे घास लेने गई तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला,अस्पताल में भर्ती

श्रीनगर । उत्तराखंड के श्रीनगर में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार का आतंक नहीं थम रहा है। आये दिन लोगों पर झपटने की घटनायें बढ़ती जा रही है। गुरुवार को कीर्तिनगर ब्लॉक के नैथाणा गांव की तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिलाएं गांव के पास ही जंगल मे घास लेने गई थीं। गुलदार ने महिलाओं को नाखून व दांत मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं, महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। इसके बाद आस पास के लोगों ने महिलाओं उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सा अधीक्षक अजय विक्रम सिंह ने बताया कि जख्म गहरे हैं, लेकिन तीनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *