February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान: 27 फरवरी को गैरसैंण में चलाएंगे विधानसभा सत्र

देहरादून । देहरादून में 26 फरवरी से विधानसभा में बजट सत्र का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। लेकिन इस बीच उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस 27 फरवरी को गैरसैंण में सत्र चलाएगी।उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि कांग्रेस 27 फरवरी को गैरसैंण में सत्र चलाएगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस बजट सत्र देहरादून में कराने पर विरोध में गैरसैंण में विधान सभा सत्र चलाएगी। उन्होंने बताया कि वो गैरसैंण के मुख्य स्थान पर विधानसभा सत्र आहूत करेंगे। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि वो अंकिता भंडारी हत्याकांड, अग्निविर योजना, महिला सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सत्र कार्यक्रम चलाएंगे। सत्र में गैरसैंण की अनदेखी मुख्य मुद्दा रहेगा। बता दें कि कांग्रेस बजट सत्र देहरादून में कराने का विरोध कर रही है। इसी विरोध में कांग्रेस ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र चलाने का ऐलान कर दिया है। करन माहरा ने कहा कि विपक्ष उत्तराखंड से जुड़े सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच लेकर जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *