February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अश्लील फोटो खींचकर युवती को किया ब्लैकमेल

रुद्रपुर,19 अगस्त। युवक द्वारा तमंचे की नोंक पर युवती को अगवा कर बाइक पर जबरन नैनीताल मार्ग ले जाकर उसकी अश्लील फोटो खींचने और फिर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। परिजनों का कहना है कि युवती के माता पिता की मौत हो चुकी है और वह उनके पास रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही है। पिछले कई दिनों से जौहरी फार्म किच्छा निवासी युवक करन सिंह उसे परेशान करता है। इसकी शिकायत युवती ने कई बार की लेकिन करन के व्यवहार में कोई फर्क नहीं आया। करीब एक सप्ताह पूर्व जब युवती पढ़ने जा रही थी तो करन ने उसे रास्ते में रोक लिया और तमंचे की नोंक पर उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया जहां से वह युवती को संजयवन ले गया। परिजनों का आरोप है कि करन ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और धमकी दी कि यदि कहना नहीं माना तो फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। परिजनों का कहना है कि घटना के पश्चात से युवती घर में ही गुमसुम रहने लगी और पढ़ने भी नहीं जाती थी। गत दिवस उसने अपनी बहन को विस्तार से मामले की जानकारी दी। जिसके पश्चात परिजनों ने करन सिंह के खिलाफ रपट दर्ज करा दी। पुलिस ने करन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्रतार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *