Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामलला के दर्शन करेंगे सीएम धामी : आज कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या धाम के लिए किया प्रस्थान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के साथ मंगलवार को अयोध्या जाएंगे। यहां वे हनुमान गढ़ी और रामलला के अलौकिक दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इससे पूर्व भी मंत्रियों के अयोध्या जाकर दर्शन करने की तैयारी थी, लेकिन वहां भारी भीड़ होने से मुख्यमंत्री ने अयोध्या जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या नगरी में बने भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात निरंतर देशभर से पहुंचने वाले रामभक्तों का तांता लगा हुआ है। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन करने का सिलसिला जारी है।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या धाम रवाना हुए। सीएम धामी ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि
हम सभी के आराध्य श्री रामलला के दर्शन हेतु मंत्रिमंडल के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पवित्र अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान..
जय श्रीराम !

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *