Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून में सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज से सचिवालय कर्मियों के लिए इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो गया है। सोमवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बस का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका भी मौजूद रही। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस सेवा सचिवालय कार्मिकों को नियमित रूप से सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को वापस सचिवालय कॉलोनी तक उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर सचिवालय कार्मिकों को बधाई देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस बस सेवा के संचालन से देहरादून की ट्रैफिक समस्या को कम करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा पर्यावरण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस अवसर पर सचिव श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी तथा सचिवालय के विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *