February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

करेंट से एक श्रमिक की मौत, तीन घायल

सितारगंज। पावर हाउस में चल रहे कार्य मे बिजली का करंट दौड़ने से चार लोगों को करंट लग गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। रविवार को नगर के ऽटीमा मार्ग स्थित ग्राम बघौरा के निकट पावर कारपोरेशन में अर्थिंग के कार्य में लगे 4 मजदूरों को कार्य करते समय करंट लग गया। हादसे में एक मजदूर की मृत्यु हो गई व 3 घायल हो गए। वार्ड 6 निवासी रिजवान पुत्र जलील अहमद, सुल्तान पुत्र जमील अहमद, बाबू व एक अन्य युवक ग्राम बघौरा स्थित पावर ग्रिड पर अर्थिंग का कार्य करने गए थे। इसी बीच वेल्डिंग मशीन में करंट आ गया। और करंट की चपेट में आकर रिजवान की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य मजदूर भी घायल हो गए। जिन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। रिजवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद आक्रोशित नगर वासियों ने तहसील के गेट पर विद्युत विभाग के िऽलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। और कोतवाली आकर एसएसआई मदन मोहन जोशी का घेराव कर आरोपी अवर अभियंता व अन्य कर्मचारियों िऽलाफ कार्यवाही की मांग की। एसएसआई जोशी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। ऽबर लिऽे जाने तक ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर रऽा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *