February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कहीं चार से पांच तो कहीं से 12 लोगों ने पेश की दावेदारी : दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर रायशुमारी

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बैठक में पहुंचे
नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा की जा रही है। नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास तथा सदस्य यशोमती ठाकुर ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद हैं। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा जारी है। उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर रायशुमारी की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही दावेदारों के साथ भी बैठक बुलाई जा सकती है। बैठक में कुमाऊं मंडल की दो और गढ़वाल मंडल की तीनों सीटों पर मंथन किया जा रहा है। आपको बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून आई थी। इस दौरान उन्हें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के नेताओं जानकारी ली थी। बता दें कि इस दौरान लोकसभा चुनाव से एक सीट के लिए कहीं चार से पांच तो कहीं 12 लोगों ने दावेदारी पेश की। सभी नामों को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। आज हो रही बैठक में उन्हीं नामों को लेकर चर्चा की जा रही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *