February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोचिंग सेंटर जा रही छात्रा पर दरांती से हमले का आरोपी फरदीन गिरफ्तार

काशीपुर(उद संवाददाता)। शहर में सोमवार शाम कोचिंग सेंटर जा रही छात्रा को दरांती से हमलाकर घायल करने वाले आरोपी फरदीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी का खुलासा शाम को पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा किया जायेगा। इससे पहले पुलिस ने हमलावर फरदीन का राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल कराया है। बता दें कि बीती शाम मौ खालसा निवासी खूब सिंह की बीएससी में पढ़ने वाली पुत्री पूजा को पक्काकोट मोहल्ले में एक युवक ने दरांती से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद यहां हिन्दू संगठनों के नेताओं में काफी आक्रोश था। कोतवाली पहुंच कर हिंदू संगठनों के नेताओं ने हमलावर की गिरफ्तारी को आज ग्यारह बजे तक का समय दिया था। हमलावर की गिरफ्तारी को लेकर आज तीन बजे यहां कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *