Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बनभूलपुरा हिंसा के मामले में होगी निष्पक्ष कार्यवाहीः कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ की चर्चा

देहरादून(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेकर उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई है। घटना की जांच के लिए आयुत्तफ कुमाऊं को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल द्वारा मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच की भी बात की गई। विपक्षी दल के नेताओं ने प्रभावित क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाने की अपील की। उनका यह भी कहना था कि प्रदेश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों का वे भी समर्थन नहीं करते हैं। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत,विधायक प्रीतम सिंह,भुवन कापड़ी, फुरकान अहमद, आदेश चौहान, श्रीमती ममता राकेश एवं सुमित हृदयेश आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *