February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरिद्वार में विसर्जित की जायेंगी अटल जी की अस्थिया

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शुक्रवार (17 अगस्त) की शाम को राष्ट्रीय स्घ्मृति स्थल पर हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। वाजपेयी को उनकी दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्या ने मुखाग्नि दी। इस दौरान स्मृति स्थल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि विसर्जन हरिद्वार में होगा। अस्थि कलश यात्रा के दौरान भाजपा सुप्रीमो अमित शाह, यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र संह रावत समेत प्रदेशभर के वरिष्ठ नेता भी प्रतिभाग करेंगे। जानकारी के मुताबिक, 19 अगस्त (रविवार) को हरिद्वार में उनकी अस्थियों को प्रभावित किया जाएगा। इसकी तैयारियों में प्रदेश बीजेपी संगठन जुटा गया है। हर की पौड़ी पर अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन किया जाना है। इस दौरान परिवार के साथ बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। अस्थि कलश यात्रा को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने शुक्रवार (17 अगस्त) शाम को ही हरिद्वार पहुंचकर स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में जिले के 23 मंडलों के अध्यक्ष समेत सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष और जिला बीजेपी के पदाधिकारी शामिल हुए। केंद्रीय हाईकमान ने प्रदेश हाईकमान को शुक्रवार दोपहर में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश हरिद्वार लाए जाने की जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल को हरिद्वार में व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया है। हरिद्वार पहुंचे नरेश बंसल ने सीमित समय के अंदर ही स्थानीय नेताओं की बैठक ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *