February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ में बर्फ के बीच तपस्या में लीन दिखे ललित महाराज, तस्वीरें वायरल

केदारनाथ । विश्व विख्यात केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बावजूद कई साधु-संत धाम में ही रहकर तपस्या में लीन हैं। इतना ही नहीं ये साधु-संत पूरे शीतकाल में यहीं रहेंगे। इन साधुओं में बाबा ललित महाराज भी हैं। केदारनाथ में अपने तपोभूमि पर बर्फबारी और कपकपाती ठंड के बावजूद भी वह अपनी धार्मिक साधना में लीन हैं। बता दें कि ललित महाराज बाबा बर्फानी के नाम से भी जाने जाते हैं। केदारनाथ आपदा के बाद से ललित महाराज केदारनाथ धाम में रह रहे हैं। ललित महाराज कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच तपस्या करने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बर्फबारी में उनके तपस्या में लीन होने की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *