February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज को एयरलिफ्ट कर देहरादून लाया गया, सिनर्जी अस्पताल में भर्ती

देहरादून (उद संवाददाता)। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज को एयरलिफ्ट कर आगरा से देहरादून लाया गया है। उन्हे यहां बल्लूपुर स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में इन्फेक्शन से तकलीफ हुई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जगद्गुरू रात 10ः40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, वहां से रात 11ः10 बजे स्पेशल एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनकी छाती में इन्फेक्शन था, अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। बताया गया है कि हाथरस में श्रीराम कथा सुनाते वत्तफ महाराज की हालत बिगड़ गई थी। सांस लेने में परेशानी होने पर शुक्रवार की सुबह दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच कर डॉक्टरों ने निमोनिया से फेफड़ों में संक्रमण बताया है। रात में एयर एंबुलेंस से उन्हें खेरिया एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से देहरादून लाया गया। उनको चार साल पहले ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है। हाथरस से उनके साथ आए सेवादार ने बताया कि हाथरस में अजय वार्ष्णेय के यहां 25 जनवरी से श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। 1 फरवरी का उनको सर्दी लग गई थी, इसके चलते सुबह सांस लेने में परेशानी होते देख आगरा में भर्ती कराया है। इलाज के बाद अब डॉक्टर हालत ठीक बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *