February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित कार पलटने से दो युवकों की मौत,पांच घायल

देहरादून(उद संवाददाता)। बुधवार देर रात बुल्लावाला-डोईवाला मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात बुल्लावाला में एक जन्म दिन समारोह में आए कुछ लोग कार से डोईवाला की तरफ आ रहे थे। बुल्लावाला पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से निकालकर जोलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में घायल यश और ऋषभ निवासी भारुवाला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हैं।घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *