Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड से किसे मिलेगा राज्यसभा का टिकट ? सांसद अनिल बलूनी ने की राज्यपाल से मुलाकात

राज्यसभा सीट के लिए  27 फरवरी को होगा मतदान
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मंगलवार को राजभवन में दोनों के बीच हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उत्तराखंड से राज्यसभा का टिकट किसे मिलेगा इसे लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म होने के चलते रिक्त हुई एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। इस बीच दोनों के बीच हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
उत्तराखंड में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल खत्म होने के चलते रिक्त हुई एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय आठ फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने बताया कि 15 फरवरी तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *