February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरीश रावत ने दिया बड़ा बयान : सारे देश में लागू हो यूसीसी,केंद्र सरकार को बनाना चाहिए ड्राफ्ट

विशेषज्ञ समिति 2 फरवरी को प्रदेश सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट
ऋषिकेश। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहले तो ड्राफ्ट देखना पड़ेगा क्योंकि इन्होंने ड्राफ्ट अभी जारी ही नहीं किया। इसे केंद्र सरकार को बनाना चाहिए। कहा कि केवल चुनावी प्रचार है जिसके लिए राज्य का पैसा बर्बाद कराया गया है। यूसीसी ड्राफ्ट पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, “पहले तो ड्राफ्ट देखना पड़ेगा क्योंकि इन्होंने ड्राफ्ट अभी जारी ही नहीं किया। यूसीसी का मतलब है कि जो सारे देश में लागू हो।….जो पारित हो रहा है उसका क्या अर्थ है जो हमारे विधानसभा के सीमाओं के बाहर लागू ही नहीं होगा। इसे केंद्र सरकार को बनाना चाहिए।….”
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विजन के अनुरूप देवतुल्य जनता के समक्ष रखे गए संकल्प एवं उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था, जिसमें विस्तृत रूप से सुझावों और विचारों को आमंत्रित किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसे समिति 2 फरवरी, 2024 को प्रदेश सरकार को सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *