February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की भोज पत्र पर बनाई टकनोर पेंटिंग

देहरादून। बीते 27 जनवरी को दिल्ली में सीमांत गांव के सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में हर्षिल ग्राम पंचायत के उप प्रधान श्री माधवेंद्र रावत एवं उनकी पत्नी श्रीमती अनुप्रीया रावत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को खास शैली में बनी टकनोर पेंटिंग भेंट की। टकनोर पेंटिंग भोज पत्र पर बनाई जाती है, इसमें अखरोट की छाल के रंग का उपयोग होता है, जिससे महापुरुषों, ऐतिहासिक धरोहर और विलुप्त होती वन्य जीवों की प्रजातियां बनी हैं। इस कार्यक्रम में 1500 पंचों में से 10 पंचों को मिलने के लिए बुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *