February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरकाशी में गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या

देहरादून। उत्तरकाशी के भकड़ा गांव में देर रात चार दूसरे समुदाय के मजदूरों ने घर का बिजली कनेक्शन काटकर 14 वर्षीय किशोरी को घर से अगवा कर लिया जिसके साथ सामुहिक बलात्कार कर उसकी हत्या कर पास के पुल पर फेंककर फरार हो गये। प्रातः ग्रामीणों को घटना का पता चला तो ग्रामीणों ने पुल पर ही किशोरी का शव रखकर आरोपियों को गांव के हवाले करने की मांग पर अड़ गये। घटना की सूचना मिलते ही विधायक व एसपी ने गांव में डेरा डाल लिया है। वहीं पुलिस ने मसूरी के पास भवान से चारों आरोपियों को गिरफ्रतार कर लिया। चारो मजदूर दूसरे समुदाय के है। घटना से
लोगों में गहरा आक्रोश है। जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के डुंडा तहसील के अन्तर्गत भकड़ा गांव में बीती रात्रि एक 14 वर्षीय किशोरी अपने घर से लापता मिली। परिजनों ने आसपास देखा, लेकिन किशोरी का कही पता नही चला, घर का विद्युत कनैक्शन कटा हुआ था। शक होने पर ग्रामीणों ने जब किशोरी की खोजबीन की तो उसका शव डुंडा पुल के पास बुरी हालत में मिला, ग्रामीणों केा आंशका हुई की उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। जिसके बाद ग्रामीणों ने गांव में कुछ दिन से रहकर मजदूरी कर रहें युवकों के गांव में न होने पर शंका हुई तो उन्होंने शव को पुल पर रखकर प्रर्दशन करना शुरू कर दिया। हत्या की सूचना पर क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह रावत व स्थानीय पुलिस व एसपी मौके पर पहुंच गये और गांव वालों को समझाया। पुलिस के मुताबिक चारो आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले है, जो कई दिनों से गांव में मजदूरी कर रहें थे, पुलिस ने चारों युवकों को मसुरी वाले रास्ते पर भवान के पास गिरफ्रतार कर लिया है। इधर ग्रामीण आरोपियों को गांव वालो के हवाले करने की मांग कर रहें है, ग्रामीणों को पुलिस अधिकारी व विधायक समझाने का प्रयास में लगे है, पुलिस ने आरोपियों को टिहरी जिले की पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *