February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस के सम्मेलन में उमड़ी भीड़: मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा हमला, उड़ने,चढ़ने, उतरने के लिए भी लेनी पड़ती है मोदी की परमिशन

पहली बार देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत 
देहरादून (उद संवाददाता) । आगामी लोकसभा के चुनाव की तैयारियों के लिए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने देशभर में चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे पहली बार उत्तराखंड पहुंचे हैं। उनके आगमन से कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा,पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, तिलक राज बेहड़ सहित प्रदेश संगठन के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बन्नू स्कूल ग्राउंड में खरगे के स्वागत के लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता व समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि देरी इसलिए हुई क्योंकि आजकल उड़ने के लिए भी मोदीजी की परमिशन लेनी पड़ती है। फिर हेलिकॉप्टर में चढ़ने, उतरने, हेलिकॉप्टर लैंडिंग में भी उनकी परमिशन लेनी पड़ती है। वो हम सबको सताते हैं। ताकि लोग लंबा इंतजार करके हमारे भाषण के समय चले जाएं। हमें ऐसी सरकार को हटाना है। आप उत्तराखंड के लोग हिम्मत वाले हैं। पूरे देश को बचाने वाले हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सूर्यकांत धस्माना, हीरा सिंह बिष्ट, हरीश दुर्गपाल, महेंद्र बिष्ट, मनोज तिवारी,सुमित हृदयेश, भुवन कापड़ी, प्रेम सिंह राणा  सहित प्रदेश भर से पहुंचे विधायक पूर्व विधायक व जिलाध्यक्षों के साथ भारी संख्या में महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई सहित कांगेस के विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारी भी शामिल हुए है।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *