February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिग ब्रेकिंग: प्राचीन भारामल मंदिर में दोहरे हत्या काण्ड का आज शाम होगा खुलासा

खटीमा(उद संवाददाता)। प्राचीन भारामल मंदिर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आज शाम एसएसपी मामले का खुलासा करेंगे। बता दें 5 जनवरी को प्राचीन भारामल मंदिर के महंत हरि गिरी महाराज और सेवादार रूप सिंह बिष्ट की कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी थी और मौके से नगदी लूटकर फरार हो गये थे। मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण खासा सुर्खियों में रहा था। सनसनीखेज हत्याकाण्ड के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी की कई टीमों को लगाया गया था। एसपी सिटी मनोज कत्याल खुलासे के लिए घटना के बाद से ही खटीमा में डेरा डाले हुए थे।मामले में पुलिस अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही पुलिस ने कई सीसी टीवी कैमरें भी खंगाले हैं। सर्विलांस के जरिये भी कई अहम जानकारियां जुटाई गयी। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। बताया जाता है कि मामले में पीलीभीत के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसका खुलासा आज शाम एसएसपी मंजूनाथ टिसी झनकईया थाने में करेंगे। सूत्रों के मुताबिक हत्याकाण्ड को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *