February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भागवत कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से कल 28 जनवरी से गांधी पार्क में शुरू होने जा रही श्रीमद भागवत कथा से पूर्व शनिवार को सुंदर झांकियों के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गयी।इस दौरान कलश यात्रा से माहौल भक्तिमय हो गया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के स्वामी उमेशानंद के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा का शुभारम्भ आवास विकास स्थित शिव मंदिर से हुआ। भजन कीर्तन के साथ कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुई कलश यात्रा में 551 महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। इसके अलावा सुंदर झांकियों ने भी कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई। इस दौरान स्वामी उमेशानंद जी ने बताया कि 28 जनवरी से 3 फरवरी तक गांधी पार्क में कथा व्यास साध्वी कालिन्दी भारती जी द्वारा श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराया जायेगा। कलाश यात्रा में विशाल गोयल, प्रीत ग्रोवर, विकास शर्मा, संजय ठुकराल, बलविंदर अरोरा, राकेश मिगलानी, देवराज रहेजा, बलदेव, मनदीप सिंह, हिमांशु मौर्य, अनिल गुप्ता, राजू भट्ट सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *