February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मंदिर में जाने के लिए नहीं प्रदर्शन करने के मूड में थे राहुल: महेंद्र भट्ट

हरिद्वार। राहुल गांधी को असम में मंदिर में जाने की अनुमति न दिए जाने और हंगामा होने पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वहां मंदिर में जाने के लिए नहीं बल्कि मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने के मूड में गए थे। कहा कि आप अयोध्या जाने से मना करते हैं, लेकिन वहां पर बैरिकेडिंग तोड़कर माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यह बात उन्होंने हरिद्वार में भाजपा के शत्तिफवंदन कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि राहुल गांधी मंदिर जाना चाह रहे होंगे। जिस स्थान की अनुमति मिलती है उस स्थान पर जाना चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड आगमन को लेकर महेंद्र भट्ट ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा होगा कि प्रदेश का जो मुख्य विपक्षी दल है उसका कोई नेता आ रहा है। देखते हैं कांग्रेस को एकत्रित कर पाएंगे खड़गे या बैरंग लौटना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *