February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी पुलिस ने चोरी के सामान समेत चार दबोचे

हल्द्वानी। चोरी के माल समेत पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि विगत दिनों अज्ञात चोरों द्वारा सिद्धार्थ कालोनी स्थित देवलचौड नलकूप के दरवाजे का कुण्डा तोडकर अन्दर से लगभग 500 मीटर सबमिक्रेबल केबल 35 एमएम कॉपर वायर व अन्य सामाग्री चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और इसके खुलासे को लेकर एएसपी व सीओ के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की थी। मुऽबिर की सूचना पर पुलिस ने जवाहर नगर वार्ड न0 4 जाम फैक्ट्री के पास बस्ती से चार शातिर चोरों को गिरफ्रतार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि इस घटना में श्याम सिंह व सुहेल भी शामिल थे। पुलिस उनकी भी तलाश में जुट गयी है। पकड़े गये शातिर चोरों में वार्ड नं- 4 जवाहर नगर निवासी बिरजू पुत्र स्व0 मुन्नालाल, दिलीप पुत्र बालकराम, सतीश पुत्र रतनपाल और रवि पुत्र रतनलाल थे। पुलिस के अनुसार चारों पर कई मामले दर्ज हैं। पकड़ने वाली टीम में एसआई रमेश चंद पंत, मनोज यादव, विनोद घई, कां-अरबूलाल, ललित कांडपाल, परवेज अली और रवि कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *