February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राम भक्ति में डूबा उत्तराखण्ड: रूद्रपुर में सामूहिक हनुमान चालीसा और शोभा यात्रा से भक्तिमय हुआ वातावरण

मैदान से लेकर पहाड़ तक धार्मिक आयोजनों से राम मय हुआ माहौल
देहरादून/रूद्रपुर (उद संवाददाता)। अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे उत्तराखण्ड का माहौल राममय हो गया है। 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं वहीं जगह जगह शोभा यात्रा एवं धार्मिक आयोजनों से माहोल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। मैदान से लेकर पहाड़ तक हर तरफ जय श्री राम के उदघोषों की गूंज सुनाई दे रही है। राजधानी देहरादून में शनिवार शाम को विशाल शोभा यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। वहीं जिला मुख्यालय रूद्रपुर में गांधी पार्क में सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सम्पर्क अभियान समिति की ओर से आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में हजारो की संख्या में रामभक्तों ने एकल विद्यालय की छात्राओं के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम के तहत महानगर को विभाजित किये गये चार उप नगरों सुभाष उपनगर, दयानन्द उपनगर, भगत सिंह उपनगर तथा शिवाजी उपनगर क्षेत्र से हजारों की संख्या में रामभक्त प्रभु श्री राम का जयघोष करते हुए जुलूस के रूप में गांधी पार्क पहुंचे। सुभाष उपनगर के राम भक्त चामुंडा मंदिर में एकत्रित हुए, दयानन्द उपनगर के राम भक्त कटोरी देवी मंदिर प्रांगण में, भगत सिंह उपनगर के राम भक्त गल्ला मंडी में तथा शिवाजी उपनगर के राम भक्त सरस्वती शिशु मंदिर में एकत्रित होकर शोभा के रूप में विभिन्न मार्गाें पर से होकर गुजरते हुए गांधी पार्क पहुंचे। चारों उपनगरों से हजारों रामभक्तों के गांधी पार्क पहुंचते ही सारा वातावरण प्रभु श्री राम के जयघोषों से गुंजायमान हो गया। गांधी पार्क में मंच पर विराजमान श्री दूधिया बाबा सन्यास आश्रम केे स्वामी शिवानन्द जी महाराज, श्री बाला जी धाम काशीपुर रोड़ के महंत हरनाम जी,मंदिर मनकामेश्वर के स्वामी नारायण चैतन्य जी महाराज, श्री सिद्धेश्वर बाला जी धाम आदर्श कालोनी, के महंत रमेश वशिष्ठ जी, दिव्य ज्योति संस्थान, पंजाब के उमेशानन्द जी महाराज, इस्कान के सर्व मंगल गौड जी़, भूरारानी श्री आनन्द आश्रम की बाई कंचन बहन जी, श्री तुलसीधाम मलसा गिरधरपुर के महंत राजेन्द्र जी, श्री बाला जी मंडल दिनेशपुर के महंत राजेन्द्र अग्रवाल जी, आदि संत महापुरूषों की मौजूदगी में आयोजन समिति द्वारा प्रभु श्री राम दरबार तथा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। जिसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों से आई एकल विद्यालय की छात्राओं द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ प्रारम्भ किया गया। जिनके साथ गांधी पार्क में उपस्थित हजारों रामभक्तों ने जय श्री राम के जयघोषों के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया। समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, बलराज पासी, भारत भूषण चुघ, रामपाल सिंह, सुरेश परिहार, उत्तम दत्ता, विवेक सक्सेना, विकास शर्मा, कुटुम्ब प्रबोधन सयंुक्त क्षेत्र पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक ओमपाल, जिला प्रचारक जितेन्द्र, स्नेहपाल, आरएसएस के जिला कार्यवाह समरपाल सिंह, अशोक जायसवाल, अनिल चौहान, नेत्रपाल मौर्य, आशीष छावड़ा, विनय बत्रा, लाखन सिंह, नीलकंठ राणा, रामप्रकाश गुप्ता, मंदीप वर्मा, आयोजन समिति के जिला संयोजक मुकेश पारिक, सह संयोजक अतुल त्यागी, योगेश वर्मा, विशाल खेड़ा, जिला प्रचार प्रमुख धीरेन्द्र भट्ट, बरीत सिंह, मनीष अग्रवाल, देवेन्द्र, लक्ष्मी नारायण, सुभाष अरोरा, राजेश गुप्ता, प्रीत ग्रोवर, बिट्टू शर्मा, मयंक कक्कड़, सुनील वाल्मीकि, रवि पाल, डा. राम उजागर, सुनील ठुकराल, अमित गौड़, सुलतान सिंह, उपेन्द्र चौधरी, सोनू अनेजा, राजेश जग्गा, निमित शर्मा, गजेन्द्र प्रजापति, धर्म कोली, सुशील यादव, सचिन गुम्बर, धीरेश गुप्ता, नीरज शर्मा, नीरज त्यागी, प्रणय, जगदीश सुखीजा, रमेश जोशी, सुनील यादव, सुरेश कोली, राजकुमार खनीजो, राजेन्द्र बजरंगी, राजू गाबा, अशोक सिंघल, संदीप धीर, सुभाष डोगरा, विजय बहादुर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मी रस्तोगी, नीता श्रीवास्तव, ममता त्रिपाठी, पुष्पा ग्रोवर, मीना शर्मा, स्वाति, रजनी रावत, माही सकलानी, शालिनी बोरा, हिमांशु शुक्ला, आदि हजारों राम भक्त म।ैजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *