February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

परिजनों के साथ कैंची धाम पहुंची साईना नेहवाल

नैनीताल। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ आशीर्वाद लिया। साइना एक घंटे तक मंदिर में रुकी और बाबा का ध्यान लगाया। साइना के साथ उनकी मां उषा रानी नेहवाल और बहन चंद्रांशु नेहवाल भी रहीं। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे कैची धाम पहुंचीं साइना ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। निगलाट के प्रधान पंकज निगल्टिया ने बताया कि साइना नेहवाल ने मंदिर में बाबा की पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के प्रदीप साह भययू ने साइना को बाबा के जीवन से जुड़े चमत्कार के किस्से बताए। साइना ने कहा कि वह बाबा की भक्त हैं और उनके नाना भी बाबा के समय मंदिर आया करते थे। साइना ने कैंची धाम की फोटो सोशल मीडिया में भी शेयर की हैं। बताते हैं कि साइना कुमाऊं भ्रमण पर आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *