February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाल किया उजाड़ने का विरोध

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति द्वारा मशाल जलुस निकालकर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने का विरोध किया गया। जिसमें भारी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। कल से प्रभावित व्यापारियों द्वारा अपनी दुकान सायं 4 बजे से बंद रखकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जलुस में विधायक सुमित हृदयेश ने पहुचकर अपना समर्थन देते हुए कहा कि जो व्यापारी इस समय अपनी दुकानों में होना चाहिए था वो सड़कों में मशाल जलुस निकाल रहा है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है। सन 1950 से यहां व्यापार कर रहे व्यापारी को अतिक्रमण कारी बता कर जिला प्रशासन नाइंसाफी कर रहा है। यदि इन्हें शहर का सौंदर्यीकरण करना ही था तो पहले आईएसबीटी बनाते, रिंग रोड बनाते फिर यदि आवश्यक होता तो बाजार की रोड़ों को चौड़ा किया जाता। लेकिन व्यापारियों की दुकानों को तोड़कर शहर का सौंदर्यीकरण की बात बेईमानी है।वह पीड़ित व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा आज जिला प्रशासन तानाशाही पर उतर आया है जिसे व्यापारी समाज किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगा। सौंदर्यीकरण करना अच्छी बात है लेकिन व्यापारियों के घर के चूल्हे बुझा कर शहर का विकास नहीं हो सकता। आज व्यापारियों में भारी आक्रोश है ये अभी पीड़ित व्यापारी ही सडको पर आया है। हल्द्वानी में 8000 व्यापारी व्यापार कर रहा है यदि जिला प्रशासन अब भी नहीं चेता तो ये शहर को अराजकता की ओर धकेल रहा है। कोई भी व्यापारी अपनी रोजी रोटी पर आंच नहीं आने देगा। मशाल जलुस में महिलाओं ने भी भागीदारी की उन्होंने कहा हमारी जिलाधिकारी महिला होने के बाबजूद भी व्यापरियों का दर्द नहीं समझ पा रही है। कॉंग्रेस नेता ललित जोशी ने भी व्यापारियों की मांगों का समर्थन किया और व्यापारियों की हर सम्भव सहायता का भरोसा दिया। मशाल जलुस महिला हॉस्पिटल से होता हुआ सिंधी चौराहा, नगर निगम और वहाँ से महिला हॉस्पिटल पर आकर समाप्त हुआ। मशाल जलुस में देवभूमि व्यापार समिति अमरजीत सिंह चड्डा , देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष हुकुम सिंह कुँवर, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, नगर महामंत्री मनोज जायसवाल, युवा अध्यक्ष पवन वर्मा, महिला अध्यक्ष विनीता शर्मा, महामंत्री सिद्धि सुयाल, प्रियंका शर्मा, सचिन गुप्ता, उपेंद्र कनवाल, संदीप सक्सेना, हितेंद्र भसीन, प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के राजीव अग्रवाल, दलजीत सिंह दल्ली, देवभूमि व्यापार मंडल के गोविंद बगडवाल, मुकेश धीगड़ा, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट,सतविंदर सिंह अरोड़ा, राजू जोशी, किरन जोशी, कुसुम जोशी, केतन गुप्ता, विकास धीगड़ा, गौरव गुप्ता, सागर अग्रवाल, बसन्त बाबा, अशोक कुमार, शिव कपूर , जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, अशोक सिंधी, संजय कुमार,सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल थे। जलुस में कॉंग्रेस नेत्री मीमांशा आर्या, सहित नगर निगम के निवर्तमान पार्षदों ने भी व्यापारियों को अपना समर्थन दिया।
व्यापारियों को उजाड़ रही है डबल इंजन सरकार: सुमित
हल्द्वानी (उद संवाददाता)। राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण के नाम पर व्यापारीयो के प्रतिष्ठानों को तोड़कर उनको उजाड़ने का काम किया जा रहा हैं। एक बयान में विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी वासियों की असली माँग आईएसबीटी, रिंगरोड हैं जिससे हल्द्वानी की ट्रैफ़िक व्यवस्था में सुधार आ सके और जो आईएसबीटी के लिए चयनित जगह गौलापार में थी वो बहुत ही आदर्श जगह थी परंतु सरकार द्वारा उस जगह में घात लगाकर उस जगह पर आईएसबीटी नहीं बनने दिया और फ़र्ज़ी मिठाई बटवाकर हल्द्वानी वासियों को झाँसे में रखा कि आईएसबीटी दूसरे स्थान में बनेगा । परंतु आज आईएसबीटी, रिंगरोड ना होने के कारण हमारे व्यापारियों को यह कष्ट झेलना पड़ रहा हैं। जिस प्रकार से शासन प्रशासन हावी हैं सत्ता पक्ष के केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ विधायकों की बात नहीं सुन रहा हैं तो यह उदासीनता साफ़ दिख रही है और सरकार के तानाशाही रवैये से यह भी प्रतीत हो रहा है की डबल इंजन की सरकार अधिकारियों द्वारा संचालित की जा रही है। जिसका प्रमाण हमे आज बाज़ार में देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *