February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सफाई कर्मचारी संघ ने की ठुकराल से मुलाकात

रूद्रपुर। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने विधायक को अवगत कराया कि ठेकाप्रथा समाप्त की जाये और रम्पुरा और खेड़ा में बाल्मीकि मंदिर और धर्मशाला निर्माण पर उनकाआभार जताते हुए कहा कि धर्मशाला की चाहरदीवारी का काम शेष है उसे भी जल्द पूरा कराया जाये जिस पर विधायक ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी, आशू बाल्मीकि, लक्ष्मण चौहान, रंजीत, मुकेश राजौर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *