February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हजारों की नकदी समेत सात जुआरी गिरफ्तार

रुद्रपुर।ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हजारों की नकदी समेत सात जुआरी दबोच लिये। एसआई जितेंद्र कुमार साथी पुलिसकर्मियां हरविंदर, नवीन भट्ट, मनमोहन, इमरान, हरीश प्रसाद व किशोर के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिलने पर पुलिस टीम फुटबाल मैदान के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे पहुंची जहां कई युवक जुआ खेलते दिखाई दिये। पुलिस ने घेराबंदी कर 7 लोगों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता ग्राम दर्शहरी बगहा बिहार निवासी कृष्ण कुमार पुत्र शशिभूषण, ग्राम कूल्हा दिनेशपुर निवासी वीरेंद्र रावत पुत्र बहादुर सिंह, ग्राम देवीधुरा बिलासपुर रामपुर निवासी सौरभ भारती पुत्र अंगनलाल, ग्राम जैती लमगड़ा अल्मोड़ा निवासी मनोज नेगी पुत्र हिम्मत सिंह, ग्राम लौका सितारगंज निवासी पवन पुत्र मुरारी, ग्राम खेमपुर अलीगढ़ निवासी अनिल पुत्र ध्यानपाल व पटेलनगला अंकराबाद निवासी अरूण पुत्र शिवेंद्र बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने मौके से 6720 रूपए नकद व ताश पत्ते बरामद किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *