February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

रूद्रपुर (उद संवाददाता)।ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक स्कूटी पर जयनगर से रूद्रपुर की ओर लौट रहा था। वह मानव अधिकार संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अलका सक्सेना एवं पीएनबी के सेवानिवृत्त डीजीएम विजय कुमार सक्सेना का पुत्र था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक पीएनबी के सेवानिवृत्त डीजीएम विजय कुमार एवं मानव अधिकार संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अलका सक्सेना का इकलौता पुत्र 27 वर्षीय ईशांश उर्फ शानू बीती शाम स्कूटी से जयनगर गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वापस लौटते समय वह टेªन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक शानू खुद का व्यवसाय करता था और अभी अविवाहित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *