February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कम्प: खाली प्लॉट में पड़े लीक सिलेंडरो को हटवाया

देहरादून(उद संवाददाता)। प्रेम नगर थाना क्षेत्र के झांजरा इलाके में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कम्प मच गया। सूचना पर तत्काल फायर कर्मियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना के संबंध में एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमों को सूचित करते हुए मौके पर बुलाया गया। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने खुद मौके पर पहुंचते हुए रेस्क्यू कार्याे का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर राहत बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को रेस्क्यू पर करते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। साथ ही मौके से गैस सिलेंडरों को डिस्पोज की कार्रवाई की गयी। खाली प्लॉट में गैस सिलेंडरो को किन कारणों से रखा गया था, इस संबंध में जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के झांझरा इलाके में तड़के सुबह क्लोरीन गैस के रिसाव होने की सूचना से हड़कंप बच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल फायर सर्विस के जवान और एसएसपी स्वयं मौके पर पहुंच गए। दो से तीन लोगों के गैस के प्रभाव में आने से बेहोश होने की खबर है जिन्हें तत्काल अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि खाली प्लॉट में पड़े सिलेंडर लीक हो गए, उन्हें मौके से हटवाया गया। रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को रेस्क्यू पर करते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। उक्त खाली प्लॉट में गैस सिलेंडरो को किन कारणों से रखा गया था, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि गैस रिसाव की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुट गयी। क्लोरीन गैस के सिलेंडरो को किन कारणों से उक्त स्थान पर रखा गया था, इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *