Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरकाशी में सीएम धामी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

उत्तरकाशी(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पेट्रोल पंप से रोड शो की शुरुआत की गई। सीएम के स्वागत के लिए सैकड़ो की संख्या लोग मौजूद रहे। सोमवार को सीएम धामी उत्तरकाशी पहुंचे। जहां उन्होंने रोड शो किया। सीएम के रोड शो में उत्तरकाशी नगर में जन सैलाब जुटा। रोड शो में प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान,यमुनोत्री संजय डोभाल और पुरोला विधान सभा के विधायक दुर्गेश लाल भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोग यहां सीएम के स्वागत के लिए बस अडडे पर पहुंचे। सीएम ने रोड शो के दौरान स्वागत के लिए खड़े लोगों पर फूलों की वर्षा की गई। महिलाओं ने स्वागत कलशयात्रा निकाली। बाद में सीएम धामी उत्तरकाशी में दीदी भुली महोत्सव का शुभारंभ किया साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *