February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में दो दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव 13 और 14 को,कई कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। शैल सांस्कृतिक समिति ;शैल परिषदद्धरुद्रपुर की कार्यकारिणी आजीवन सदस्य शैल महिला समिति के सदस्यों की संयुक्त बैठक गोपाल सिंह पटवाल की अध्यक्षता में शैल भवन कार्यालय में संपन्न हुई बैठक का संचालन एडवोकेट दिवाकर पांडे ने किया। बैठक में उत्तरायणी महोत्सव 2024 की तैयारियों पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में तय किया गया कि उत्तरायणी महोत्सव 13 और 14 जनवरी 2024 को शैल परिसर में आयोजित होगा। बैठक में महोत्सव सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में बताया गया कि 13 जनवरी को सुविख्यात कलाकार जितेंद्र तुमक्याल, बिशन हरियाला, आशा नेगी ,सीमा विश्वकर्मा ,देव मथेला, हास्य कलाकार लच्छू पहाड़ी व अन्य कलाकारों द्वारा पर्वतीय संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 14 जनवरी को चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही व्याख्या जन जागृति संगीत एवं नाट्य एकेडमी खटीमा के कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति दी जाएगी। मेले के दोनों दिवसों पर पर्वतीय अंचल की प्रमुख पहचान छोलिया नृत्य की प्रस्तुति भी समाहित होगी। बच्चों के लिए मेले में झूले की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा व्यापारिक स्टॉल पर्वतीय उत्पादन व पर्वतीय स्वादिष्ट व्यंजन भी मेला परिसर में उपलब्ध होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी 2024 को गांधी पार्क में आयोजित हो रहे सरस मेले के उद्घाटन हेतु मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आगमन के अवसर पर विभिन्न संस्कृतियों की प्रस्तुति होनी है । शैल परिषद के सैकड़ांे कार्यकर्ता इस अवसर पर उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा धारण करते हुए उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का स्वागत करेंगे। बैठक में अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल एवं महामंत्री एड0दिवाकर पाण्डे के अलावा कोषाध्यक्ष डी0के0दनाई,राजेन्द्र बोरा, दिनेश बम, कीर्ति निधि शर्मा, हरीश दनाई, सतीश ध्यानी,मोहन उपाध्याय, नरेन्द्र रावत, महेश काण्डपाल,संजीव बुधौरी, जगदीश बिष्ट,डी0 एस मेहरा,भाष्कर जोशी,के केमिश्रा,मनोज जोशी, त्रिभुवन जोशी,हेम पन्त,दिवान सिह बिष्ट, कल्पना रावत,चंदा बम,मीनू जोशी, विनीत पांडे,किरन बोहरा, गीता बिष्ट ,राधा बिष्ट ,नीलम काण्डपाल, कुमकुम उपाध्याय,ममता त्रिपाठी, सरिता उपाध्याय,हेमा पन्त आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *