February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिवनगर में बसाये जायेंगे लोहिया मार्केट से उजाड़े गये व्यापारी

चिन्हित भूमि का विधायक शिव अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया
रुद्रपुर(उद संवाददाता)। जी-20 समिट के दौरान राम मनोहर लोहिया मार्केट से उजाड़े गये व्यापारियों को पुनर्वासित करने के लिए चिन्हित भूमि का विधायक शिव अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उजाड़े गये 100 से अधिक दुकानदारों को पुनर्वासित करने के लिए छह स्थानों को चिन्हित किया गया था। जिसमें से ट्रांजिट कैम्प मोड़ के पास शिवनगर में भू खण्ड पर सभी व्यापारियों के साथ सहमति बनी। जिसको लेकर विधायक शिव अरोरा ने उक्त भूमि का उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश व राजस्व की टीम व व्यापारियों के साथ स्थलीय निरक्षण कर मौका मुआयना किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियों से वार्ता कर स्पष्ट कहा कि उक्त भूमि व्यापारियों के पुनर्वास हेतु उपयुक्त है और इस स्थान हेतु सभी की सहमति भी है जिसको देखते हुए तहसीलदार को कैम्प मोड़ स्थित भूमि पर व्यापारियों को बसाये जाने हेतु अगले तीन से चार दिनों में प्रस्ताव तैयार करने हेतु कहा जिसके बाद विकास प्राधिकरण उक्त भूमि का डिजाइन बनायेगा जिसमे 200 से अधिक दुकानों को बसाने की योजना है। जिसमे 100 से अधिक व्यापारी पुनर्वास वाले हैं और बाकी पर विकास प्राधिकरण ऑक्शन के माध्यम से दुकान एलॉट करेगा। साथ ही नीचे के हिस्से में वाहन पार्किग की व्यवस्था रहेगी , चूंकि ट्रांजिट कैम्प मोड़ के पास से जाने वाले मार्ग को चौड़ीकरण हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। यह मार्ग चौड़ा होने के बाद यहा जाम की समस्या खत्म हो जायेगी तो वही इन दुकानदार को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सरकार सदैव व्यापारियों के साथ खड़ी है और उनकी आजीविका की चिंता हेतु उक्त भूमि को चिन्हित किया है और जल्द ही प्रस्ताव बनाकर जिला अधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जायेगा । उम्मीद है जल्द ही शासन से इस भूमि पर निर्माण हेतु आदेश होने के बाद इसके अस्तित्व में आने का रास्ता साफ होगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा हटाये गये व्यापारियों के साथ वह पहले दिन से खड़े हैं और उनके पुनर्वास के लिये वह देहरा दून तक स्वयं इस प्रस्ताव को पास कराने हेतु जो भी प्रयास होंगे वो करेगे। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, आशु ग्रोवर, मनोज मदान, शिवकुमार गंगवार, परवेज खान, जिला महामंत्री अमित नारग, सोनू वर्मा, विनोद ठुकराल, संदीप चावला, पवन गाबा, व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *