February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित वाहन खाई में गिरने से चार लोग घायल

नैनीताल(उद संवाददाता)। किलबरी मार्ग पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप अचानक देर रात वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यूके 1800 030 गाड़ी मल्लीताल की ओर आ रही थी तभी वाहन खाई में जा गिरा। हॉस्टल के छात्रों ने आवाज सुनी तो दौड़ते बाहर आए। छात्रों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। तुरंत घटनास्थल में पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक देवेंनिश ने बताया की एक युवक के सिर में चोट आई है वही तीन लोग मामूली घायल हुए है। जिन्हे उपचार देने के बाद छुट्टðी दे दी। गनीमत रही की इस दौरान कोई जान मॉल की हानि नहीं हुई।
ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर
लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग में हाट बाजार के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को पकड़कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यहां तहसील कार्यालय के पास साप्ताहिक हाट बाजार के सामने नेशनल हाईवे पर खड़े एक युवक के पांव के ऊपर हल्द्वानी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टायर चढ़ा दिया जिसके चलते युवक का पांव बुरी तरह कुचल गया । सूचना पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने 108 से संपर्क किया, परंतु लालकुआं की 108 खराब होने के चलते मोटाहल्दु की 108 सेवा को बुलाया, इसी दौरान मौके पर पहुंचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं के चिकित्साधिकारी डॉ लव पांडे ने उसके पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके पैर को बांधकर उसका प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद घायल युवक को लालकुआं की 112 सेवा द्वारा चिकित्सालय को रवाना किया गया। रास्ते में उसे 108 एंबुलेंस में स्थानांतरित करते हुए एसटीएच चिकित्सालय भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, युवक की पहचान 34 वर्षीय मान सिंह सागर पुत्र खीम सिंह के रूप में हुई है, वह नेशनल हाईवे के किनारे वार्ड नंबर 6 में बैग की दुकान के स्वामी का भाई है। सड़क पार करते हुए यह दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाल डीआर वर्मा के अनुसार दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *