Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गूलरभोज बौर जलाशय की सड़क के लिए 18 करोड़ मंजूर : अरविंद पांडे

गदरपुर(उद संवाददाता)। गूलरभोज बौर जलाशय की 13 किलोमीटर खस्ताहाल रोड के लिए सिंचाई विभाग की ओर से 18 करोड़ का बजट पास हो गया है। बौर जलाशय गुलरभोज में रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने यह जानकारी दी है और सिंचाई विभाग को एक सप्ताह के भीतर टेंडर जारी करने के निर्देश भी दिए हैं वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया है उन्होंने बताया कि बौर जलाशय गूलरभोज पर आने वाले पर्यटनों को आवागमन के लिए खराब सड़क से गुजरने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था मेरे द्वारा शासन को लिखित रूप में इसका प्रस्ताव बनाकर दिया गया था जिसमें सिंचाई विभाग द्वारा उक्त लगभग 13 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 18 करोड़ का बजट पास हो गया है जिसमें दलपुरा मंदिर से गूलरभोज बौर जलाशय तक और बोर जलाशय से गूलरभोज मैन रोड जोड़ने तक की लगभग 13 किलोमीटर की सड़के हैं जल्द ही विभाग द्वारा इसका टेंडर जारी करके कार्य शुरू कर दिया जाएगा इस दौरान गूलरभोज के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि तरुण दुबे, हिमांशु सरकार, रवि पाल, रोहित सुदामा, सुरजीत सिंह सोनू, राकेश बंटी भुîóी,सचिन बत्रा, अतुल पांडे, चंकित हुड़िया, हरिशंकर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *