February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गोदाम में छापा मारकर कमिश्नर ने पकड़ी प्रतिबंधित पॉलीथीन

हल्द्वानी (उद संवाददाता)।कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रविवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन के एक गोदाम में औचक छापेमारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौजूद रही। कमिश्नर ने यह कार्रवाई ख्वाजा मस्जिद के पास किदवई नगर में की । अचानक कमिश्नर की छापेमारी से गोदाम में हड़कम्प मच गया। गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी गई है। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मामले में गोदाम स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। बता दें उनके द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि शहर में किसी भी तरह से प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री न की जाए। जो भी उसका इस्तेमाल करता है, उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जायेगी। कमिश्नर ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की जहां भी ऐसे गोदाम पाए जाते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले में गोदाम स्वामी के खिलाफ जुर्माने का आकलन किया जा रहा है। कमिश्नर की छापेमारी से शहर के व्यापारियों में हड़कम्प मचा है। कमिश्नर ने कहा है कि प्रतिबंधित पॉलीथीन बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *