February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

‘मेरे घर राम आए हैं’ पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जुबिन व भजन कलाकारों की तारीफ करते हुए साझा किया भजन, बोले ये है दिल छू लेने वाला भजन

देहरादून(उद ब्यूरो)। इन दिनों पूरे देश में राम भजन को काफी पसंद किया जा रहा है। प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सिर्फ अयोध्या ही नहीं पूरे देश में धूम है। पीएम मोदी ने जुबिन नौटियाल के गीत मेरे घर राम आए हैं की तारीफ की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से गीत को साझा भी किया है। प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सिर्फ अयोध्या ही नहीं पूरे देश में धूम है। इन दिनों देश का वातावरण राममय हो गया है। राम के गीत लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर राम भजन पर जमकर रील्स बनाई जा रही हैं। स्वाति मिश्रा के ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे, आंगना सजाऊंगी’ गाने के बाद जुबिन नौटियाल का ‘मेरे घर राम आए हैं’ गीत काफी वायरल हो रहा है। इस गीत की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से गीत को साझा भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुबिन नौटियाल के गीत की तारीफ करते हुए लिखा- भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भत्तिफ से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है। जुबिन नौटियाल, पायल देव और मनोज मुंतशिर का ‘मेरे घर राम आए हैं’ गीत 2022 में रिलीज हुआ था। इस गाने पर अबतक 33 लाख से ज्याद व्यूज आ चुके हैं। गाने को जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं, संगीत पायल देवी ने दिया है। इसके अलावा, लिरिक्स मनोज मुंतशिर के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *