February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत

लालकुआं (उद संवाददाता)। देर शाम ट्रैक्टर ट्राली से हुई बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक घायल है। तीसरे युवक को उपचार के बाद घर भेज दिया। जानकारी के मुताबिक लालकुआं क्षेत्र कि बंगाली कालोनी निवासी 21 वर्षीय अमित गिरी पुत्र सुरेश गिरी, 24 वर्षीय अखिलेश पुत्र जगनमोहन और 29वर्षीय पिंटू पुत्र सुशील सोमवार की सुबह बाइक से शक्तिफार्म गए हुए थे देर शाम घर वापस लौटते समय लगभग साढ़े छह बजे बिन्दुखत्ता जड़ सेक्टर स्थित सेंचुरी पेपर मिल की दीवार के समीप गौलारोड़ पर खड़ें ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से बाईक की भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने अमित गिरी को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अखिलेश पुत्र जगनमोहन को परिजनों ने नीलकंठ अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने भी सुबह ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरा घायल पिंटू ठीक है जिसको चिकित्सकों ने उपचार के बाद घर भेज दिया है। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर पुलिस ने बताया कि आरोपित ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है चालक फरार है तथा मृतकों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *