February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरों ने घर से उड़ाये लाखों के जेवर व नगदी

रूद्रपुर। गत रात्रि अज्ञात चोरों ने फुलसुंगी क्षेत्रंर्गत बालाजी बिहार कालोनी में घर में घुसकर लाखों रूपये कीमत के जेवरात, हजारों की नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। प्रातः परिजन जब सोकर उठे तो घर का सामान अस्त व्यस्त पाये जाने पर उन्होंने मामले की सूचना तुंरत पुलिस को दी। कालोनी निवासी कमलेश चंद्र दुबे ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी, नवजात पुत्र व भतीजे के साथ घर में सोया था। आज प्रातः जब वह उठा तो कमरे में सारा सामान अस्त व्यस्त था। अलमारी और बेड खुले हुए थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। कमलेश का कहना है कि अज्ञात चोर घर से पत्नी का मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी, एक लॉकेट, उसकी एक अंगूठी व चेन, कमरे में रखा लेपटॉप और अलमारी से करीब 10 हजार रूपये की नगदी चोरी कर ले गये है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घर के आसपास व मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने चोरी की घटना की रपट दर्ज नहीं की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *