February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ब्रेक फेल होने पर रोडवेज बस से कूदी महिला, मौत

टिहरी (उद संवाददाता)। दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक ना लगने के कारण एक महिला जान बचाने के लिए बस से कूद गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त जाकनारी के अनुसार रविवार को नरेंद्रनगर के बगरधार चढ़ाई पर प्रेशर पाइप फटने से रोडवेज की बस ढलान पर पीछे की ओर जाने लगी। इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान हड़बड़ाहट में एक महिला अपनी जान बचाने के लिए बस से कूद गई। हालाकि थोड़ी देर में ही ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बस को रोक लिया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। बस से कूदकर घायल हुई महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय चंखी देवी पत्नी भगवान सिंह निवासी चंबा के रूप में हुई। बताया जा रहा है हादसे के दौरान बस में मृतक महिला समेत 35 यात्री सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *