February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरियाणा के पर्यटक ने रिसोर्ट संचालक पर चलाई गोली,गाड़ी ओवर टेक करने को लेकर हुआ विवाद

हल्द्वानी । नैनीताल में घूमने आए एक पर्यटक ने रिसोर्ट संचालक को मामूली सी बात को लेकर हुए विवाद के चलते गोली मार दी। रिसोर्ट संचालक के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है। नैनीताल के घटगढ़ क्षेत्र में देर रात आपसी विवाद में हरियाणा के पर्यटकों घटगढ़ निवासी रिसॉर्ट संचालक पर गोली चला दी। जिसमें रिसॉर्ट संचालक घायल हो गया। घायल रिसॉर्ट संचालक अरविंद कुमार का हल्द्वानी में अस्पताल में इलाज चल रहा है।बताया जा रहा कि शुक्रवार देर रात 12 बजे नैनीताल ते घटगढ़ क्षेत्र में गाड़ी ओवर टेक करने को लेकर हरियाणा के पर्यटकों और स्थानीय रिसॉर्ट संचालक के बीच विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसी बीच एक पर्यटक ने बंदूक निकाल कर रिसॉर्ट संचालक को गोली मार दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल रिसॉर्ट संचालक को 108 के माध्यम से हल्द्वानी बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही विवाद में कई अन्य घायलों हैं जिन्हें भी ईलाज के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *