February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने जताया सीएम धामी का आभार

खटीमा(उद संवाददाता)। मत्स्य पालक विकास अभिकरण के उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने दायित्व ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा स्थित आवास पहुंचकर उनका आभार जताया। दर्जा राज्य मंत्री दत्ता ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है वह उसका जिम्मेदारी और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।उन्होंने कहा कि राज्य में स्वरोजगार के लिए संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों को सम्मान दिया जाता है ऐसे में आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी । सीएम धामी ने कहा कि उत्तम दत्ता पिछले कई दशकों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और ऐसे में सरकार का दायित्व बन जाता है कि वह समाज के सभी वर्गों को सरकार में समाहित करें। उन्होंने कहा कि दर्जा राज्य मंत्री बनने के पश्चात उत्तम दत्ता समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए पहल करेंगे। इस दौरान अनिल चौहान, चंद्रसेन कोली, विकास शर्मा, आदेश ठाकुर ,विक्की सरकार, मनोज कर, सपन मंडल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *