Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कतर से बहुत बड़ी राहत की खबरः भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को फांसी की सजा देने के फैसले पर रोक

नई दिल्ली (उद ब्यूरो) । भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को कतर की एक अदालत द्वारा फांसी की सजा देने के फैसले पर रोक लगा दी गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने दहरा ग्लोबल मामले में कतर की अपील अदालत के आज के फैसले पर गौर किया हैए जिसमें सजाएं कम कर दी गई हैं। हम विस्तृत फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज अपीलीय अदालत में कतर में हमारे राजदूत और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पीड़ितों के परिवार के सदस्य भी थे। हम मामले की शुरुआत से ही उनके साथ खड़े हैं और हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। हम इस मामले को कतरी अधिकारियों के साथ भी उठाना जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *