February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ देगी भाजपा सरकार: त्रिवेंद्र

देहरादून/रूद्रपुर/लालकुंआ। आजादी की 72वीं सलगिरह पर पूरे उत्तराऽंड में जश्न का माहौल है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में आजादी का पर्व शान से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और प्रदेश वासियों को बधाई दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराऽंड वीरभूमि है। यहां हर परिवार से औसतन एक व्यत्तिफ़ सेना या सुरक्षा बलों में हैं। उत्तराऽंड में पहले से ही शहादत की परंपरा रही है। वहीं सीएम ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के िऽलाफ प्रभावी कदम उठाए हैं। लोगों की सोच और कार्य संस्कृति बदली है। जो उत्तराऽंड के विकास को गति देगी। कार्यक्रम के दौरान सीएम रावत ने ये भी बताया कि राज्य की जीडीपी में 6 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि हुई है और प्रति व्यत्तिफ़ आय 16 हजार से ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा ग्रोथ सेंटर्स की स्थापना से गांवो में रोजगार बढ़ा है। अब तक 103 ग्रोथ सेंटर्स स्थापित किए जा चुके हैं। सरकार लगातार किसानों की आय को दोगुना करने के प्रयास कर रही है। सीएम ने मंच से सम्बोंधित करते हुये कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सब को मिलकर चलना होगा, उन्होंने कहा कि राज्य का विकास सरकार की प्राथमिकता है, किसानों को उत्साहित करने के लिए सरकार कई योजनाए चल रही देश है, जिसके तहत प्रदेश के किसान की आय को दोगुना करना, किसानों की फसल का उचित मुल्य मिलना, डोईवाला शुगर मिल का आधुनिकरण करना शामिल है, सीएम ने 60 वर्ष के बुजुर्ग दंपत्ति को सौगात देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कहा अभी तक सिर्फ बुजुर्ग पति या पत्नी में से एक को पेंशन देने का प्रावधान था, अब सरकार दोनों को पेंशन देगी। उन्होंने सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या 11 लाख से घटकर 4 लाख 50 हजार रह गई है, जो कि सरकार के लिए चिंता का विषय है। सरकार इस पर गंभीरता से चिंतन कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली आर्थिक सहायता में एस सी व एसटी की बालिकाओं की शादी के लिए आर्थिक राशि दी जायेगी। इस दौरान कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये। जिसमें छोलिया नृत्य की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। सीएम ने पुलिस एव फायर बिग्रेड के कर्मचारियों का सम्मानित भी किया। यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अध्यक्ष अजय भट्ट समेत टिहरी सांसद माला राजे शाह, संगठन मंत्री संजय कुमार, विधायक ऽजान दास,नरेश बंसल आदि ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सभी प्रदेश महानगर मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भी 72वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना,महानगर अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा, सेवा दल के अध्यक्ष समेत अनेक पदाधिकारियों ने झांडारोहण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भावपूर्ण स्मरण किया।।पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनिल रतूड़ी, एसएसपी कार्यालय मे कप्तान निवेदिता कुकरेती, डीएम आफिस में डीएम एम0 ए0 मुरूगेशन, तहसील में रमेश चन्द्र रमोला ने झण्डारोहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *